सुकन्या समृद्धि योजना में 3000 जमा करने पर कितना मिलेगा?

अब, अगर आप हर महीने Sukanya Samriddhi Yojana में, 3000 रुपए जमा करना शुरू करते हैं।

तो 7.6% की ब्याज दर के हिसाब से, कुल जमा और ब्याज का हिसाब-किताब इस प्रकार होगा

एक साल में आपके 36,000 रुपए जमा हो जाएंगे।

15 साल में आपके कुल 5,40,000 रुपए जमा हो जाएंगे।

21 साल तक पैसा जमा रहने पर. इसकी कुल ब्याज बनती है 987,637 रुपए।

21 साल के बाद कुल जमा और कुल ब्याज को मिलाकर आपको 15,27,637 रुपए मिलेंगे।

इस तरह, हर महीने 3000 रुपए जमा करने पर, 21 साल बाद आपको  कुल 15 लाख 27 हजार 637 रुपए वापस मिलते हैं।

यह एक ऐसी लंबी अवधि की स्कीम है, जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के बारें में अन्य जानकारी जाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।।

यह जानकारी अपने परिजनों के साथ शेयर करें।।